Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
विदेश

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने बेटों को पाकिस्तान आने और किसी भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने से मना कर दिया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने बेटों को पाकिस्तान आने और किसी भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने से मना कर दिया है।

इससे पहले इमरान की बहन, अलीमा खान ने दावा किया था कि उनके भतीजे अपने पिता की रिहाई के लिए 5 अगस्त को होने वाले प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।

हालांकि, खान ने साफ किया कि उनके बेटे न तो पाकिस्तान आएंगे और न ही किसी प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। इमरान खान 2023 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं।

खान के बेटे, सुलेमान खान (28) और कासिम खान (26), हाल ही में अमेरिका में थे, जहां उन्होंने अपने पिता की रिहाई के लिए अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की थी।

PTI 5 अगस्त से प्रदर्शन करेगी

इमरान की पार्टी PTI 5 अगस्त से देशव्यापी प्रदर्शन शुरू करने की तैयारी कर रही है, ताकि उनकी रिहाई के लिए शहबाज शरीफ सरकार और सैन्य प्रतिष्ठान पर दबाव बनाया जा सके।

पार्टी ने इसे “इमरान खान को आजाद करो” अभियान नाम दिया है। इमरान की बहन अलीमा खान ने भी मीडिया से कहा कि इमरान ने PTI को निर्देश दिया है कि उनकी या उनकी पत्नी की सुरक्षा को खतरा होने पर मुनीर को जवाबदेह ठहराया जाए।

PTI के चेयरमैन बैरिस्टर गोहर अली खान ने कहा कि पार्टी का सुलेमान और कासिम से कोई संपर्क नहीं है, लेकिन उन्हें अपने पिता से मिलने का अधिकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *