Google Analytics Meta Pixel
देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को लोकसभा में पहलगाम हमले के आतंकियों के मारे जाने की जानकारी दी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को लोकसभा में पहलगाम हमले के आतंकियों के मारे जाने की जानकारी दी। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान 74 मिनटों का भाषण दिया।

उन्होंने भाषण की शुरुआत में बताया कि जिन आतंकियों ने पहलगाम के बायसरन घाटी में हमारे 26 पर्यटकों को मारा, उन्हें 28 जुलाई को ऑपरेशन महादेव में ढेर कर दिया गया।

शाह ने बताया, ‘इन आतंकियों के नाम सुलेमान, अफगान और जिब्रान हैं। ये तीनों आतंकी पहलगाम हमले में शामिल थे। सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी वोटर ID-चॉकलेट से पहलगाम के आतंकियों की पहचान की।’

गृह मंत्री ने बताया कि ऑपरेशन महादेव 3 महीने पहले, 22 मई को शुरू हुआ था, जब इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) को दाचीगाम इलाके में तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

शाह ने कहा, ‘IB और सेना के जवान लगातार आतंकियों के अल्ट्रा सिस्टम (एक चीनी कम्युनिकेशन सिस्टम) का सिग्नल ट्रैक कर रहे थे। 22 जुलाई को सेंसरों ने उनकी सटीक लोकेशन का पता लगा लिया।ट

‘हमने आतंकियों की पहचान के लिए कुछ लोगों को भेजा जिन्होंने हमले के दिन उन्होंने देखा था। उन्होंने आतंकियों के शवों की पहचान की। आतंकियों की मदद करने वाले 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।’

भास्कर ने एक दिन पहले ही बताए आतंकियों के नाम और पहचान भास्कर ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में कश्मीर के लिडवास एरिया के जंगलों में मारे गए आतंकियों की पहचान और पहलगाम हमले में उनके शामिल होने की जानकारी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *