RRR’ से लेकर ‘केसरी 2’ तक… मार्केटिंग करने आया शख्स बना बॉलीवुड का फेवरेट फिरंगी
मुंबई : एलेक्स ओ नील अमेरिकी मूल के ऐसे भारतीय अभिनेता हैं जो काम के सिलसिले में भारत आए थे लेकिन वह यहीं के होकर रह गए। उन्होंने कई भारतीय फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया है। खास बात यह है कि वह फिल्मों और सीरियल में अंग्रेज का ही किरदार निभाते हैं। उन्होंने 60 से ज्यादा फिल्मों और सीरियल में काम किया है। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।
अमेरिकी कंपनी में काम करते हुए भारत आए
एलेक्स ओ नील का भारत आने और अभिनय करने का सफर बुहत दिलचस्प है। अभिनय में कदम रखने से पहले, एलेक्स ओ नील अमेरिका में मार्केटिंग फर्म लेस्टर इंक में काम करते थे। इसी कंपनी में काम करते हुए उन्होंने कई देशों का दौरा किया। एक बार उन्हें भारत आने का मौका मिला। कुछ समय तक अमेरिका में थिएटर में काम करने के बाद वह कई कंपनियों के विज्ञापन करने लगे। इसके बाद भारत आने का फैसला किया।
