अभिनेता शरद कपूर ने सोशल मीडिया पर सामने आए उस वीडियो पर नाराजगी जताई
अभिनेता शरद कपूर ने सोशल मीडिया पर सामने आए उस वीडियो पर नाराजगी जताई, जिसमें एक व्यक्ति उनके हाथ में नोटों की गड्डी देता नजर आया था।
मंगलवार को शरद ने कहा कि उन्हें पता नहीं था कि वह व्यक्ति कौन है? अचानक उसने पैसे पकड़ाकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
वहीं, शरद की दोस्त हेमा चौधरी ने दावा किया कि वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने पैसे वापस भी ले लिए।
