Google Analytics Meta Pixel
मध्य प्रदेश

भोपाल में बागसेवनिया थाने में पदस्थ एएसआई बृजेश मिश्रा ने एक युवक की पिटाई कर दी

भोपाल में बागसेवनिया थाने में पदस्थ एएसआई बृजेश मिश्रा ने एक युवक की पिटाई कर दी। दो युवतियां उसे बचाने पहुंची तो एएसआई ने उन्हें भी धक्का दिया, एक युवती के पेट में मुक्का मारा।

घटना शुक्रवार शाम 5 बजे की है। युवक-युवती थाने के सामने कार शोरूम में काम करते हैं। शुक्रवार शाम 5 बजे वे चाय पीने गए थे। इसी दौरान निकलते समय युवक का पैर उनसे टकरा गया था। इससे भड़के एएसआई ने उन्हें पीटा।

घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि थाने के अंदर भी उसे पीटा। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। पीड़ित युवक और युवती की ओर से सीएम हेल्प लाइन और डीसीपी जोन-2 संजय अग्रवाल के कार्यालय में शिकायत किए जाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *