Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

प्रियंका का बर्थडे सेलिब्रेशन: पति और बेटी के साथ शेयर किया इमोशनल वीडियो, सेलेब्स ने लुटाया प्यार

मुंबई : प्रियंका चोपड़ा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बीच पर अपने परिवार के साथ अच्छा पल बिता रही हैं। वीडियो में उनके साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती हैं। वीडियो पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं।

प्रियंका की वीडियो में नजर आए करीबी लोग

प्रियंका चोपड़ा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा एक तस्वीर में अपने पति निक जोनस की गोद में बैठी हैं। दूसरे शॉट में वह अपने पति से गले मिलती हैं। एक और शॉट में निक जोनस पानी से नहाकर बाहर आ रहे हैं। इसके बाद वीडियो में प्रियंका चोपड़ा पोज देती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती के साथ लेट कर पोज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *