Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
विदेश

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस (बैस्टिल डे) से एक दिन पहले फ्रांसीसी सैनिकों को संबोधित किया

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस (बैस्टिल डे) से एक दिन पहले फ्रांसीसी सैनिकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद पहली बार आजादी इतने खतरे में है।

मैक्रों ने रूस, यूक्रेन वॉर और साइबर क्राइम को यूरोप के लिए मुख्य खतरा बताते हुए कहा कि इस दुनिया में आजाद रहने के लिए डर पैदा करना जरूरी है, और डर पैदा करने के लिए ताकतवर होना होगा है।

2026 के लिए देश के रक्षा बजट में 3.5 अरब यूरो (35 हजार करोड़ रुपए) और 2027 में 3 अरब यूरो (27 हजार करोड़ रुपए) की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

डिफेंस बजट 64 अरब यूरो करने का टारगेट

मैक्रों फ्रांस के डिफेंस बजट में बढ़ोतरी करके देश की मिलिट्री क्षमता, आधुनिक हथियारों की सप्लाई और न्यूक्लियर पावर को मजबूत करना चाहते हैं। हालांकि मैक्रों का यह प्रस्ताव अभी फ्रांसीसी सरकार और संसद की मंजूरी के लिए पेंडिंग है।

2017 में फ्रांस का डिफेंस बजट 32 अरब यूरो (2.88 लाख करोड़ रुपए) था। मैक्रों ने इसे 2027 तक 64 अरब यूरो (5.76 लाख करोड़ रुपए) करने का टारगेट रखा है।

फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरो गुरुवार को अगले साल के बजट की घोषणा करेंगे, जिसमें इसकी पुष्टि हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *