रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व अफसर का हाल जाना, बोले- ऐसे हमले बर्दाश्त नहीं

मुंबई के कांदिवली ईस्ट में शुक्रवार को रिटायर्ड नेवी ऑफिसर मदन शर्मा से मारपीट के मामले में गिरफ्तार 6 शिवसैनिकों को 12 घंटे के अंदर ही छोड़ दिया गया। उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नेवी अफसर पर हमले की निंदा की। उन्होंने ट्वीट किया, “मुंबई में गुंडों के हमले के शिकार रिटायर्ड अफसर से बात कर उनका हाल जाना। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। पूर्व सैनिकों पर ऐसे हमले बर्दाश्त नहीं किए जा सकते हैं।”

इस बीच मदन शर्मा की बेटी ने शीला ने कहा है कि आरोपियों पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज होना चाहिए। यहां इंसानियत नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।

शीला ने कहा, ‘‘मैं इस घटना से बेहद दुखी हूं। आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, वरना ये फिर से इसी तरह की हरकतों को अंजाम दे सकते हैं।’’ शीला ने बताया कि फोन पर धमकियों के बाद शिवसैनिक उनके घर आए। शिवसैनिकों ने उनके पिता को बात करने के बहाने नीचे बुलाया और मारपीट की। उन्होंने यह भी कहा है कि शिवसेना के लोग सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *