Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
देश

रिया की जमानत पर फैसला कल आएगा

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती को आज रात भी जेल में रहना होगा। एक्ट्रेस और उनके भाई शोविक की जमानत अर्जी पर मुंबई सेशन कोर्ट ने फैसला शुक्रवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया। उधर, रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कोर्ट में कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) उनकी क्लाइंट को फंसा रहा है।

अदालत में रिया के वकील की 3 दलीलें
1.
 एनसीबी ने पूछताछ के दौरान रिया पर आरोप कबूलने का दबाव बनाया था।
2. रिया से पूछताछ के दौरान कोई महिला अधिकारी मौजूद नहीं थी।
3. रिया की गिरफ्तारी की जरूरत नहीं थी। उनकी आजादी पर मनमाने तरीके से रोक लगाई गई, उन्हें फंसाया जा रहा है।

रिया की जमानत के खिलाफ एनसीबी की 3 दलीलें
1.
 रिया से पूछताछ के दौरान प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया।
2. रिया के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक्स एविडेंस हैं।
3. ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कई लोगों ने रिया से संपर्क की बात कबूली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *