Google Analytics Meta Pixel
Friday, July 31, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

बीजेपी को 250 से कम सीटें मिलेंगी, योगेंद्र यादव का गणित समझ लीजिए

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में छह चरणों के लिए वोटिंग पूरी हो चुकी है। सातवें और आखिणी चरण के लिए एक जून तो मतदान होगा। इस बीच बीजेपी जहां 400 पार का दावा कर रही है, वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया अपनी जीत का दावा कर रहा है। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। इससे हफ्तेभर पहले चुनाव विश्लेषक से राजनेता बने योगेंद्र यादव ने भविष्यवाणी की है कि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A एनडीए से ज्यादा सीटें जीतेगा।

‘बीजेपी को नहीं मिलेगा बहुमत’
योगेंद्र यादव ने चुनाव के नतीजे आने से पहले अपने अंतिम आकलन को शेयर करते हुए कहा, ‘मौजूदा राजनीतिक स्थिति के अनुसार, भाजपा को 250 से कम सीटें मिल रही हैं। अगर अंतिम चरण के दौरान यूपी और बिहार से बीजेपी को आखिरी धक्का लग सकता है। मुझके इसकी संभावना दिख रही है। ऐसे में एनडीए को बहुमत भी नहीं मिल पाएगा। इससे इंडिया ब्लॉक को एनडीए से ज्यादा सीटें मिलने की संभावना है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *