Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
विदेश

लॉस एंजेलिस में आग का कहर जारी, 50 हजार लोगों को घर खाली करने का आदेश

लॉस एंजेलिस के उत्तरी पहाड़ों में लगी बड़ी और तेजी से फैलती आग के बाद बुधवार को 50,000 से अधिक लोगों को निकालने के आदेश और चेतावनी दी गई है। इस बीच दक्षिणी कैलिफोर्निया में तेज हवाओं के कारण पहले से लगी दो बड़ी आग अभी भी सुलग रही हैं। जिन्हें बुझाना मुश्किल हो गया है।

“ह्यूजेस फायर” नामक आग सुबह देर से भड़की और कुछ ही घंटों में 39 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में लगे पेड़ और झाड़ियां जल गईं, जिसके कारण कास्टिक झील के पास काले धुएं का गुबार उठता हुआ भी दिखाई दिया। इस झील के आस पास तीसरे सप्ताह भी आग लगातार जल रही है।

31,000 से अधिक लोगों के घरों को खाली करने का आदेश दिया गया है और अन्य 23,000 लोगों को घर खाली करने की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *