Google Analytics Meta Pixel
विदेश

रूस में वैक्सीन ‘स्पूतनिक वी’ को पब्लिक में रिलीज किया गया, यहां 10 लाख से ज्यादा मामले

रूस ने अपनी कोरोना वैक्सीन ‘स्पूतनिक वी’ को पब्लिक के लिए रिलीज कर दिया है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। हालांकि, अभी ये नहीं बताया है कि किस तरह से इसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा। सरकार खुद टीकाकरण कार्यक्रम चलाएगी या फिर इसे मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मेडिकल रेगुलेटर रोजद्रावनजोर की लैब में क्वालिटी टेस्ट पास करने के बाद वैक्सीन को सिविल सर्कुलेशन के लिए जारी किया गया। 11 अगस्त को इस वैक्सीन को रजिस्टर्ड किया था। इसे रूस की गामलेया नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ इपिडेमियोलॉजी और रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) ने मिलकर बनाया है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने उम्मीद जताई कि कुछ ही महीनों में यहां बहुत से लोगों का टीकाकरण हो सकेगा। देश में कोरोना के 10 लाख 30 हजार 690 मामले आ चुके हैं।

भारत को भी मिल सकती है यह वैक्सीन

भारत सरकार की नजर भी रूसी वैक्सीन पर है। रूस से वैक्सीन के ट्रायल्स से जुड़ा डेटा मांगा गया था। हो सकता है कि ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के वैक्सीन की ही तरह गामालेया के वैक्सीन का भी भारत में ट्रायल हो। इससे जल्द से जल्द वैक्सीन मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *