Sunday, October 18, 2026
Latest:
मनोरंजन

25 साल बाद फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक देने के लिए हे तैयार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ग्रीक गॉड यानी ऋतिक रोशन अगले साल 10 जनवरी को अपना 51वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। वहीं, इस खास अवसर पर अभिनेता के प्रशंसकों को बड़ा उपहार मिलने वाला है। अभिनेता की पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ 25 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक देने जा रही है। इसके साथ ही वह इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर लेंगे। इस तरह सुपरस्टार के बर्थडे पर डबल सेलिब्रेशन होने जा रहा है।

फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ साल 2000 में 14 जनवरी को रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने किया था। फिल्म के निर्माता-निर्देशक, राकेश रोशन ने एक नए सिनेमाई अनुभव के लिए ‘कहो ना प्यार है’ के प्रिंट को फिर से तैयार किया है। राकेश ने हाल ही में अपनी दूसरी कल्ट फिल्म ‘करण अर्जुन’ (1995) को फिर से रिलीज किया है, और एक बार फिर उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *