Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
मनोरंजन

फिल्म ‘पुष्पा 2’ की आवाज बनने पर श्रेयस तलपदे ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कहा….

अभिनेता श्रेयस तलपदे अपनी बहुमुखी प्रतिभा के अलावा अपनी आवाज को लेकर भी जाने जाते हैं। अभिनेता इन दिनों पुष्पा 2 में अपनी आवाज को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। हर कोई उनकी जमकर तारीफ भी कर रहा है। अब हाल ही में, अभिनेता ने फैंस से मिल रहे प्यार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि वह आभारी हैं कि उनकी आवाज को इतने सारे लोग पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने और क्या कहा है।

हाल ही में, फ्री प्रेस के साथ एक साक्षात्कार में श्रेयस से पूछा गया कि पुष्पा 1 की सफलता के बाद आपने पुष्पा 2 के लिए कैसे तैयारी की। इसका जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, ‘मैंने सबसे पहले फिल्म देखने से अपनी शुरुआत की थी। डबिंग करने के कुछ दिनों पहले से ही मैंने इसकी तैयारी शुरू कर दी थी। इसके साथ ही मैं गाने की प्रैक्टिस भी कर रहा था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *