छत्तीसगढ़फीचर्ड

धमतरी जिले में धान की बम्पर आवक, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के फैसलों से किसानों में संतोष व्याप्त


धमतरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के फैसलों से किसानों में संतोष व्याप्तप्रदेश सहित जिले में 14 नवंबर से धान खरीदी सुचारू रूप से शुरू हो चुकी है। धान का सही मूल्य मिलने से किसानों के चेहरे पर साफ तौर पर खुशी देखी जा सकती है। जिले में इस वर्ष धान की बम्पर खरीदी हो रही है। मिली जानकारी अनुसार जिले में गत वर्ष की तुलना में दुगुनी गति से इस वर्ष खरीदी की जा रही है। अब तक जिले के 25 हजार 731 पंजीकृत किसानों द्वारा कुल 11 लाख 25 हजार 515 क्विंटल 60 किलोग्राम धान का विक्रय किया गया, इसके एवज में किसानों को 259.93 करोड़ रूपये का भुगतान को किया जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों के हित में लिए गए बड़े फैसले और प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना करते हुए किसान खुश हैं। इन समन्व्ति प्रयासों के चलते जिले में धान खरीदी का यह खरीफ सीजन संतोषजनक साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *