Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, August 25, 2026
Latest:
मध्य प्रदेश

गैर परंपरागत स्रोतों से ऊर्जा उत्पादन में प्रदेश रहेगा अग्रणी : मंत्री श्री शुक्ला


ऊर्जा विकास निगम ने दो संस्थाओं के साथ किए एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित

भोपाल : नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा है कि गैर परंपरागत स्त्रोतों से ऊर्जा उत्पादन के सतत् प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनेगा। गुरूवार को मंत्रालय में मंत्री श्री शुक्ला की उपस्थिति में भारतीय स्टेट बैंक के सीजीएम एमपी/सीजी हेड श्री चंद्रशेखर शर्मा और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव के बीच एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित हुआ। इसके अतिरिक्त नवकरणीय ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने आईडी इनसाईट के साथ भी एक एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *