Indias Got Talent शो पर दीपिका पादुकोण के डिप्रेशन का मजाक
दीपिका पादुकोण कई बार डिप्रेशन वाले फेज पर बात कर चुकी हैं। समय रैना के टैलेंट शो इंडियाज गॉट लेटेंट के लेटेस्ट एपिसोड पर जमकर विवाद हो रहा है। हुआ यूं कि बंटी बनर्जी नाम की एक कंटेस्टेंट ने एक्ट्रेस दीपिका के डिप्रेशन का मजाक उड़ाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के फैंस शो के जज और कंटेस्टेंट की खूब आलोचना करते नजर आ रहे हैं। इस पूरे विवाद पर टैलेंट शो के जज समय रैना ने मजाकिया अंदाज में इंस्टाग्राम पर प्रतिक्रिया दी है।
कॉमेडियन के शो में ऐसे बनाया गया दीपिका का मजाक
कॉमेडियन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें दीपिका और रणवीर की बेटी दुआ के जन्म को लेकर बात करते हुए देखा जा सकता है। इसमें उन्होंने कहा, दीपिका पादुकोण हाल ही में मां बनी हैं। बढ़िया, अब उन्हें आसानी से समझ आएगा कि डिप्रेशन असल में कैसा होता है। कॉमेडियन ने यहां तक कह डाला कि ब्रेकअप वाला डिप्रेशन क्या होता है। कंटेस्टेंट के कमेंट पर शो के जज समय रैना, तन्मय भट्ट, रघु राम और अन्य लोगों को हंसते हुए देखा गया।