एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होंगे कई खास शोज, सबा आजाद और शिखर धवन भी करेंगे डेब्यू
अमेजन एमएक्स प्लेयर ने गुरुवार को अपनी इस साल की बड़ी रिलीज की घोषणा कर दी है। इसके अंतर्गत शिखर धवन का शो ‘बैटलग्राउंड सीजन 2’, नसीरुद्दीन शाह की ‘मेड इन इंडिया’ और संजय कपूर की ‘अब होगा हिसाब’ रिलीज होंगी। जानिए इनके बारे में डिटेल।
बैटलग्राउंड सीजन 2
शिखर धवन की अगुवाई वाला शो ‘बैटलग्राउंड सीजन 2’ जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसमें भारत के जबरदस्त फिटनेस के दीवाने और प्रोफेशनल एथलीट जीत के लिए संघर्ष करेंगे। नए सिरे से बने ‘बैटलग्राउंड हाउस’ में एक ही छत के नीचे 16 कंटेस्टेंट होंगे। इस शो के निर्देशक उत्तम डोमाले, दीपदत्त पांडे और नेहा सेठ हैं।
वेटिंग है
