Google Analytics Meta Pixel
व्यापार

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का सब्सक्रिप्शन के लिए आईपीओ खुला

नई दिल्ली। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का 10 हजार करोड़ रुपए का आईपीओ मंगलवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह एक बुक-बिल्ट इश्यू है। इसमें 92,59,25,926 नए शेयर जारी होंगे। आईपीओ का मूल्य दायरा 102-108 रुपए प्रति शेयर है। इसमें लॉट साइज 138 शेयरों का है। खुदरा निवेशकों को 138 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगाने के लिए न्यूनतम 14,904 रुपए की जरूरत होगी। बाजार विश्लेषक सार्वजनिक पेशकश में आवेदन की सलाह दे रहे हैं क्योंकि लंबी अवधि में इसमें काफी संभावनाएं हैं। एंकर निवेशकों के लिए बोली आज तय की गई है। आईपीओ के लिए बोली मंगलवार को खुलेगी और शुक्रवार 22 नवंबर को बंद होगी। 25 नवंबर को आवंटन को अंतिम रूप दिया जाएगा और शेयर 26 नवंबर मंगलवार को डीमैट खातों में क्रेडिट किए जाएंगे। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का शेयर बुधवार 27 नवंबर को एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *