वैश्विक सुस्ती और अमेरिकी टैक्स का प्रहार, भारत का जेम्स-एंड-ज्वेलरी निर्यात 30% घटा
व्यापार: कमोजर वैश्विक मांग और ऊंचे टैरिफ के बीच अक्तूबर में भारत के रत्न व आभूषण व्यापार में गिरावट देखी गई। रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने यह जानकारी दी। जीजेईपीसी के आंकड़ों के अनुसार वैश्वि मांग में कमी, उच्च ब्याज दरों, आपूर्ति शृंघला में व्यवधान और तीव्र अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव के कारण प्रमुख क्षेत्रों में निर्यात और आयात में गिरावट आई।
अक्तूबर में कुल निर्यात 30.5 प्रतिशत घटा
आंकड़ों से पता चलता है कि अक्तूबर 2025 में कुल सकल निर्यात 30.57 प्रतिशत घटकर 2,168.05 मिलियन डॉलर (19,172.89 करोड़ रुपये) रह गया। यह एक साल पहले 3,122.52 मिलियन डॉलर (26,237.10 करोड़
