Google Analytics Meta Pixel
विदेश

कनाडा वॉलमार्ट में भारतीय मूल की लड़की की मौत, पुलिस ने बताया मौत संदिग्ध नहीं

कनाडा के एक वॉलमार्ट स्टोर के बेकरी डिपार्टमेंट के वॉक-इन ओवन में मृत लड़की के मामले की जांच पुलिस ने पूरी कर ली है। भारतीय मूल की महिला गुरसिमरन कौर की मौत पिछले महीने वॉलमार्ट स्टोर के बेकरी डिपार्टमेंट के वॉक-इन ओवन के अंदर संदिग्ध परिस्थियो में हुई थी। इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस अधिकारी कर रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने इस मामले में बताया कि जांच में पाया गया कि मौत संदिग्ध नहीं थी और किसी गड़बड़ी का सबूत नहीं मिला।

संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी मौत
दरअसल, 19 अक्तूबर को 19 वर्षीय लड़की हैलिफ़ैक्स में सुपरस्टोर के एक वॉक-इन ओवन के भीतर मृत पाई गई थी। इस घटना के बाद रिपोर्ट्स में बताया गया कि उसे उसकी मां ने जला हुआ पाया। मां उस स्टोर में पिछले करीब 10 सालों से काम कर रही है। इस घटना के बाद तमाम सवाल खड़े हुए, स्थानीय पुलिस ने इस मामले में जांच शुरु की। रिपोर्ट्स में बताया गया कि इस मामले की जांच अब पूरी कर ली गई है।

जांच में क्या आया सामने?
इस मामले को लेकर हैलिफ़ैक्स क्षेत्रीय पुलिस के जन सूचना अधिकारी मार्टिन क्रॉमवेल ने कहा कि हम समझते हैं कि जो कुछ हुआ उसके बारे में कई सवाल हैं। गहन जांच में समय लगता है। आगे उन्होंने बताया,”जांच के एक हिस्से के रूप में, हमने कई साक्षात्कार किए और वीडियो फुटेज की समीक्षा की। मैं यह साझा कर सकता हूं कि हमारी जांच से हमें किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं हुआ है। हमें नहीं लगता कि इसमें कोई और शामिल था। हम इस मामले में जनता की रुचि को स्वीकार करते हैं, और ऐसे सवाल हैं जिनका उत्तर कभी नहीं दिया जा सकता।”

शुरुआती जांच के दौरान हैलीफ़ैक्स पुलिस ने बताया था कि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *