बुल्गारिया में मंगलवार को घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया
बुल्गारिया में मंगलवार को घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजधानी सोफिया को काला सागर के बंदरगाह शहर बर्गास से जोड़ने वाले हाईवे पर 86 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 घायल हुए हैं। हाईवे को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया।
हादसे के कारण बुल्गारिया की राष्ट्रपति इलियाना योतोवा ने भी अपना विदेश दौरा बीच में छोड़ दिया। वह पेरिस पी
