Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ के लाइव शो पर सरकार की रोक, विवादित गानों को गाने पर प्रतिबंध

मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) देश-विदेश में म्यूजिक कॉन्सर्ट करते हैं। उनके लाइव शोज को लेकर अक्सर कंट्रोवर्सीज भी देखने को मिलती हैं। दिलजीत का हैदराबाद में 15 नवंबर यानी शुक्रवार को कॉन्सर्ट होने वाला है, लेकिन उससे पहले तेलंगाना सरकार की तरफ से आयोजको को नोटिस भेजा गया है और उन्हें हिदायत दी गई है। किस मामले में ये नोटिस भेजा गया है, जानते हैं पूरी डिटेल्स।

पंजाबी गानों में शराब और पार्टी की बात खूब की जाती है। कहा जाता है कि जिसका असर युवाओं पर भी देखने को मिलता है। दिलजीत दोसांझ के सॉन्ग सभी सुनते हैं और उनके लाइव कॉन्सर्ट में जाने को लेकर भी फैंस एक्साइडेट रहते हैं। हैदराबाद में शुक्रवार को सिंगर का लाइव शो होने वाला है, जिसे लेकर तेलंगाना सरकार ने नोटिस जारी करते हुए शराब को बढ़ावा देने वाले गानों पर रोक लगा दी है।

स्टेज पर नहीं ला सकते हैं बच्चे
तेलंगाना सरकार की ओर से भेजे गए नोटिस में दिलजीत दोसांझ को हिंसा, ड्रग्स, शराब को बढ़ावा देने वाले गाने न गाने के निर्देश दिए हैं। नोटिस के अनुसार, कॉन्सर्ट में बच्चों को स्टेज पर लाने से भी रोका गया है। ताकि बच्चों को हाई साउंड लेवल से बचाने में काफी हद तक मदद मिले। दरअसल, WHO की गाइडलाइंस में बताया गया है कि बच्चों के लिए ज्यादा तेज आवाज सुरक्षित नहीं होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *