Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने ‘सिंघम अगेन’ में निभाया ‘डेंजर लंका’ का दमदार किरदार, फैंस हुए इम्प्रेस

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने कहा कि डेंजर लंका के उनके किरदार को मिले दर्शकों के प्‍यार से वह बेहद खुश है. उन्होंने कहा कि ‘ सिंघम अगेन’ किरदार ने उन्हें उनकी जड़ों से जोड़ा है, ठीक वैसे ही जैसे 2012 में ‘इशकजादे’ करते हुए लगा था.

अर्जुन ने कहा, “डेंजर लंका जैसे किरदार संग पर्दे पर वापसी करने से ऐसा लग रहा है जैसे मैं उन जड़ों से जुड़ रहा हूं जहां से मेरा करियर शुरू हुआ था, क्योंकि मैंने इश्कजादे में भी एक गंभीर भूमिका निभाई थी.”

रोहित शेट्टी अभिनीत इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए उन्हें जिस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है, उसे देखकर अभिनेता बेहद खुश हैं.

अभिनेता ने कहा, “डेंजर लंका को मिली प्रतिक्रिया मेरे लिए बेहद खास है. प्रशंसकों को मेरा यह वाला अवतार बेहद ही पसंद आया.

आगे कहा, “हर भूमिका आपको आकार देती है, और इस भूमिका ने मुझे उस पल की याद दिला दी है जहां से मैंने अपनी शुरुआत की थी. मैं दर्शकों का आभारी हूं कि उन्होंने इस बदलाव को अपनाया और इस यात्रा में मेरे साथ शामिल हुए.”

अर्जुन ने डेंजर लंका के किरदार के लिए रोहित शेट्टी का आभार जताते हुए कहा, ”मैं रोहित सर का आभारी हूं कि उन्होंने इस किरदार को लेकर मुझ पर अपना भरोसा दिखाया.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *