Google Analytics Meta Pixel
विदेश

ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में लॉकडाउन बढ़ाया; इटली में लोगों का मास्क लगाने के खिलाफ प्रदर्शन

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 70 लाख 60 हजार 255 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 91 लाख 60 हजार 40 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 83 हजार 618 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न में रविवार को लॉकडाउन दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया। विक्टोरिया राज्य के प्रिमियर डेनियल एंड्रूज ने कहा कि राज्य में मामले कम हुए हैं। हालांकि सावधानी बरतते हुए लॉकडाउन 28 सितम्बर तक बढ़ाने का फैसला किया गया है।

इटली की राजधानी रोम में रविवार को लोगों ने मास्क लगाने के नियम के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां बढ़ते मामलों को देखता हुए सरकार ने सभी लोगों के लिए मास्क जरूरी कर दिया है। लोग सरकार के इस फैसले से नाराज हैं। देश में अब तक 35 हजार 534 लोगों की जान गई है और 2 लाख 76 हजार 338 मामले सामने आए हैं।

ब्रिटेन: डॉक्टर्स सरकार से नाराज

ब्रिटेन में कोरोना महामारी से निपटने में सरकार के ढीले रवैये के चलते 1000 से ज्यादा डॉक्टर नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) छोड़ना चाहते हैं। एक सर्वे में यह बात सामने आई है। डॉक्टर या तो दूसरे देश या निजी अस्पतालों में जाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *