Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
विदेश

जापान में उठी अमेरिकी सैनिक को 7 साल की सजा देने की मांग

टोक्यो। जापान में नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के मामले में एक अमेरिकी सैनिक को 7 साल की सजा देने की मांग उठी है। रिपोर्ट के मुताबिक जापानी अभियोजकों ने ओकिनावा प्रांत में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और बलात्कार के आरोप में अमेरिकी सैनिक को कड़ी सजा देने की मांग की है।

नाहा जिला अदालत में सरकारी अभियोजकों ने सुनवाई के दौरान कहा कि सुरक्षा कैमरे के फुटेज और अन्य सबूतों से इसका साक्ष्य मिलता है कि प्रतिवादी ब्रेनन जानता था कि लड़की की उम्र 16 से कम है। अभियोग के अनुसार, अमेरिकी वायु सेना के सदस्य ने कथित रूप से 24 दिसंबर 2023 को एक पार्क में लड़की से बात करने के लिए नाबालिग को अपनी कार में बैठाया था। इसके बाद अमेरिकी सैनिक लड़की को अपने घर ले गया और वहां नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत की। सैनिक को यह पता था कि लड़की सिर्फ 16 साल की है और इसके बावजूद उसके प्राइवेट पार्ट को भी छुआ।

बता दें कि ओकिनावा में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य ठिकाना मौजूद है, जो जापान में स्थित सभी अमेरिकी सैन्य ठिकानों का 70 फीसदी हिस्सा है। वहीं, देश के अन्य क्षेत्र में सिर्फ 0.6 प्रतिशत ही सैन्य ठिकाने मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *