Google Analytics Meta Pixel
खेल

IND vs NZ : KL राहुल को पुणे टेस्ट से बाहर रखा गया, चयनकर्ताओं ने किया बड़ा फैसला

भारतीय टीम में जिस खिलाड़ी को मिडिल ऑर्डर में खेलते देखने की उम्‍मीद थी, वो ड्रिंक्‍स ब्रेक में खिलाड़‍ियों को पानी पिलाता हुआ नजर आ रहा है। हम बात कर रहे हैं केएल राहुल की, जिसे टीम इंडिया ने पुणे में चल रहे दूसरे टेस्‍ट में बाहर बैठाने का बोल्‍ड फैसला लिया।

भारतीय टीम न्‍यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम को बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर खेले गए पहले मैच में 9 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी थी। मेजबान टीम अब सीरीज में वापसी के लिए दूसरे टेस्‍ट में पूरा जोर लगाते हुए नजर आएगी, जिसके लिए टीम ने प्‍लेइंग 11 में तीन बदलाव भी किए हैं।

भारत ने किए तीन बदलाव
भारतीय टीम ने दूसरे टेस्‍ट के लिए केएल राहुल, कुलदीप यादव और मोहम्‍मद सिराज को बाहर बिठाकर शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और आकाशदीप को शामिल किया है। भारतीय क्रिकेट फैंस को सबसे ज्‍यादा हैरानी केएल राहुल के बाहर बैठने पर हो रही है, जिन्‍हें हेड कोच गौतम गंभीर का समर्थन प्राप्‍त था। गंभीर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि टीम प्रबंधन का केएल राहुल को पूरा साथ मिलेगा।

केएल राहुल का पहले टेस्‍ट में बल्‍ले से प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। वह पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए थे जबकि दूसरी पारी में महज 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। केएल राहुल पिछले कुछ समय में बड़ा स्‍कोर बनाने में असफल रहे, जो उनके बाहर होने की प्रमुख वजह बना। हालांकि, टीम से उम्‍मीद थी कि राहुल को एक और मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *