नोएल टाटा: हफ्ते के साढ़े 6 दिन काम करने वाले बिजनेस टाइकून की कहानी
रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट (Tata Trust) की जिम्मेदारी नोएल टाटा (Noel Tata ) को दे दी। इस जिम्मेदारी के साथ ही नोएल टाटा को लेकर काफी चर्चा होने लगी। कई लोगों के मन में सवाल आने लगे कि आखिर नोएल टाटा कौन है और इनका संबंध रतन टाटा से कैसे हैं। हम आपको इस आर्टिकल में नोएल टाटा से संबंधित सभी जानरकारी देंगे।
कौन है नोएल टाटा
नोएल टाटा रतन टाटा के सौतले भाई है। वह नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे हैं। रतन टाटा के निधन से पहले नोएल टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रेसिडेंट और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे। पिछले चार दशकों से यह टाटा ग्रुप में कई अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। वह टाटा ग्रुप की कई सहायक कंपनियों के बोर्ड मेंबर भी हैं। इसके अलावा वह ट्रेंट, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के प्रेसिडेंट हैं। नोएल टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड में वाइस-प्रेसिडेंट हैं।