Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
खेल

टीम इंडिया का ऐलान: बुमराह बने उप-कप्तान, शमी की वापसी टली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अगले हफ्ते से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से 3 टेस्ट मैच की सीरीज शुरू हो रही है, जिसके लिए बोर्ड ने शुक्रवार को 11 अक्टूबर को 15 सदस्यों वाले स्क्वॉड का ऐलान कर दिया. सेलेक्शन कमेटी ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले स्क्वॉड को ही बरकरार रखा है. यानि स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और उनकी वापसी में अभी और वक्त लगेगा. वहीं सेलेक्टर्स ने एक बड़ा फैसला लेते हुए जसप्रीत बुमराह को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया है.

सीरीज शुरू होने से करीब 4 दिन पहले BCCI ने शुक्रवार की देर रात स्क्वॉड का ऐलान किया. हालांकि पिछली सीरीज के नतीजे और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बाद से ही ये साफ लग रहा था कि इस बार स्क्वॉड में शायद ही कोई बदलाव होगा. सेलेक्शन कमेटी ने भी इसी सोच को बरकरार रखा और टीम में स्थिरता बनाए रखते हुए उन्हीं खिलाड़ियों को चुना. हालांकि, पिछली सीरीज के लिए टीम का हिस्सा रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को इस सीरीज के लिए नहीं चुना गया है. उन्हें डेब्यू किये बिना ही ड्रॉप कर दिया गया है जबकि उनके बदले किसी दूसरे गेंदबाज को भी नहीं शामिल किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *