Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
खेल

India vs Bangladesh 3rd T20: टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर, क्या हैदराबाद में बांग्लादेश को हराएगी?

भारत-बांग्लादेश के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी T20 मुकाबला हैदराबाद में है. ग्वालियर और दिल्ली में हुए मुकाबले जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है. और, अब हैदराबाद में उसकी नजर क्लीन स्वीप पर है. पर क्या ऐसा हो पाएगा? क्या टीम इंडिया हैदराबाद में क्लीन स्वीप के काम को अंजाम दे पाएगी? जी हां, ये सवाल इसलिए क्योंकि खतरा बांग्लादेश का नहीं बल्कि उस चीज का है जिस पर किसी का कंट्रोल नहीं है. यहां उस चीज से मतलब मौसम से है, जिसका बिगड़ा मिजाज हैदराबाद में टीम इंडिया के आड़े आ सकता है.

तीसरे T20 में मौसम बन सकता है बाधा
पहले दो T20 में तो मौसम ने कोई खलल नहीं डाला. लेकिन, हैदराबाद के मौसम के ग्वालियर और दिल्ली जैसे रहने के आसार कम हैं. हैदराबाद में शनिवार यानी 12 अक्टूबर को बारिश की आशंका हैं. वेदर डॉट कॉम के मुताबिक सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे. दिन में 1 से 2 बजे के बीच हैदराबाद में बारिश हो सकती है. मौसम का ये मिजाज उस वक्त भी बरकरार रहेगा, जिस समय मुकाबला शुरू होगा. यानी शाम के समय भी आसमान में काले बादल छाए रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *