तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….
पेट्रोल-डीजल के दाम सभी शहरों में अलग दर पर उपलब्ध होता है। इनकी कीमतों को अपडेट करने की जिम्मेदारी देश की मुख्य तेल कंपनियों की होती है। यह कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट को अपडेट करते हैं। वैसे तो इस साल मार्च के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आज के अपडेट के अनुसार देश के सभी शहरों में फ्यूल प्राइस जस के तस बने हुए हैं। चूंकि, सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव अलग होते हैं तो गाड़ीचालक को लेटेस्ट रेट चेक करने की सलाह दी जाती है। उदाहरण के तौर पर अगर आप रोज ऑफिस के लिए नोएडा जाते हैं, तो बता दें कि नोएडा से सस्ता फ्यूल राजधानी दिल्ली में मिलता है।