तेजस हादसे का भारी असर, HAL का मार्केट कैप मिनटों में ढहा, शेयरों में तेज गिरावट
बिज़नेस | भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 24 नवंबर को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. सुबह की शुरुआत में कंपनी के शेयर 8 प्रतिशत तक टूट गए थे. शेयरों में आई इस गिरावट के पीछे तेजस फाइटर जेट का क्रैश होना हो सकता है.
पिछले दिनों दुबई में आयोजित एयर शो के दौरान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के द्वारा बनाया गया तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया था. जिसमें पायलट की मृत्यु हो गई थी. इस घटना का असर सोमवार के कारोबारी दिन देखने को मिल रहा है.
शेयर बाजार में कंपनी हुई लाल
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार की सुबह करीब 11:25 बजे बीएसई पर कंपनी के शेयर 3.44 प्रतिशत या 158.20 रुपए की गिरावट के साथ 4436.80 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. दिन की शुरुआत शेयरों ने 4205.25 रुपए पर की थी. खबर लिखे जाने तक, 4482.00 हाई लेवल था.
कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो, यह 5,166 रुपए के आंकड़े
