Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

तलाक के 3 साल बाद नागा चैतन्य ने शोभिता संग चुपके से रचाई शादी

साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। नागा चैतन्य ने हाल ही में शोभिता धुलिपाला संग सगाई की थी। इसके सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।  शोभिता से सगाई के कुछ दिनों बाद ही नागा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो से अनुमान लगाया जा रहा है कि नागा ने गुपचुप तरीके से शोभिता से शादी रचा ली है।

नागा चैतन्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नागा ने सफेद और क्रीम रंग की शेरवानी पहन रखी है। नागा चैतन्य सफेद रंग की ओपेन कार में बैठे खड़े हुए दिख रहे हैं। कार के पीछे बैंड बाजा वाले बारातियों के साथ नाचते हुए आगे बढ़ रहे हैं। नागा भी इस वीडियो में एकदम खुश नजर आ रहे हैं। नागा चैतन्य का ये वीडियो 27 अगस्त का बताया जा रहा है। नागा के इस वीडियो को देखकर लोग कंफ्यूज हो गए हैं कि कहीं एक्टर ने शोभिता से गुपचुप तरीके से शादी तो नहीं कर ली है। इस वीडियो से नागा और उनके फैंस बस अनुमान लगा रहे हैं कपल की तरफ से अभी कोई बयान नहीं जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *