जर्मनी में जश्न मनाते लोगों पर ताबड़तोड़ हमले, चाकूबाजी में तीन की मौत
सोलिंग: जर्मनी के सोलिंगन शहर में एक उत्सव के दौरान शुक्रवार देर रात एक हमलावर ने चाकू से हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दी और कम से कम पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने रात साढ़े नौ बजे के तुरंत बाद उसे सूचित किया कि एक अज्ञात अपराधी ने फ्रोंहोफ चौराहे पर चाकू से अंधाधुंध हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया है। उसने बताया कि हमलावर फरार है और पुलिस के पास उसके बारे में अभी बहुत कम जानकारी है। पुलिस के अनुसार, इस हमले को संभवत: केवल एक व्यक्ति ने अंजाम दिया।