बाबा महाकाल के दर्शन करने गए CM साय ने दिया ये बयान
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “आज का दिन कई दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है… आज सावन का अंतिम सोमवार है, आज हमने बाबा महाकाल के दर्शन किए और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। आज रक्षाबंधन का त्यौहार भी है, मैं पूरे छत्तीसगढ़ को इस त्यौहार की बधाई देता हूं। आज मुझे बहुत खुशी है कि प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से बहनों ने आकर मुझे राखी बांधी…”
