नक्सलियों के नाम पर लेव्ही वसूलने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: पुलिस ने नक्सलियों के नाम पर लेव्ही वसूलने करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी जिले के मानपुर का रहने वाला है। वहीं चार आरोपी बीजापुर थाना क्षेत्र के हैं जो तेंदूपत्ता ठेकेदारों को धमकी देकर लेव्ही मांगी थी। राजनांदगांव आईजी दीपक झा ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है।

दरअसल, पुलिस ने कुछ महीने पहले आदिवासी नेता सुरजू टेकाम को गिरफ्तार किया था, उसके घर से नक्सली पर्चे, नक्सली साहित्य, बारूद कोऑर्डिनेटर वायर डेटोनेटर और अन्य सामान बरामद किया गया था। उसी के कहने पर लेव्ही के पैसों से दिल्ली के लिए फ्लाइट का टिकट विवेक सिंग द्वारा किया गया था। वहीं शहरी नेटवर्क को लगातार अलग-अलग माध्यम से सहयोग कर एक दूसरे के संपर्क में था। साथ ही बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र के चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। वे सभी तेंदूपत्ता ठेकेदारों से लेव्ही वसूली करते थे। इन पकड़े गए पांचो आरोपी नक्सलियों तक लगभग एक करोड़ से ज्यादा रुपए भेजवा चुके हैं। छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। इस पूरे मामले में जिला पुलिस फायनेंसियल ट्रेल व इलेक्ट्रॉनिक सहित अन्य दस्तावेज खंगालने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *