पुतिन के मना करने के बावजूद ये देश बना यूरोपीय संघ का अध्यक्ष
रूस से यूरोपीय देशों के तनावपूर्ण संबंधों के बीच, हंगरी ने 1 जुलाई को आधिकारिक रूप से यूरोपीय संघ की अध्यक्षता ग्रहण कर ली है। इसके बाद हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन अगले छह महीनों के लिए 27 देशों की सदस्य वाले यूरोपियन यूनियन के नए प्रमुख बन गए हैं। हंगरी की अध्यक्षता के पद को लेकर चिंताओं के बीच, ब्रुसेल्स स्थित अध्यक्ष के कार्यालय की ओर कहा गया कि उन्होंने एक ईमानदार मध्यस्थ बनने की शपथ ली है। हालांकि अब हंगरी के EU अध्यक्ष बनने के बाद रूस से इसका टकराव पैदा हो गया है।