Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

हॉकी के सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को झटका, स्टार डिफेंडर अमित रोहिदास पर लगा बैन

पेरिस: ओलंपिक के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय हॉकी टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार डिफेंडर अमित रोहिदास को एक मैच के लिए बैन कर दिया गया है। यह फैसला इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने लिया है। रोहिदास को ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मैच में रेड कार्ड दिखाया गया था। यह घटना मैच के दूसरे क्वार्टर में हुई थी। तब करीब 42 मिनट का खेल बाकी थी। अमित की स्टिक से एक विरोधी खिलाड़ी को चोट लग गई थी। 10 खिलाड़ियों से खेलते हुए ही भारतीय हॉकी टीम ने ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *