महतारी वंदन योजना से इनके कटेंगे नाम, मंत्री ने की घोषणा
रायपुर: छत्तीसगढ़ की गेमचेंचर कही जाने वाली महतारी वंदन योजना पर कैंची चलने जा रही है। गुरुवार को सीएम साय ने बस्तर दौरे में योजना की छठवीं किस्त जारी की। सिंगल क्लिक से 70 लाख महिलाओं के खाते में 1-1 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। इसी बीच राज्य की महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महतारी वंदन योजना से नाम कटने और नए नाम जोड़ने को लेकर बड़ी जानकारी दी है। बस्तर दौरे पर रवाना होने से पहले मंत्री राजवाड़े ने मीडिया से चर्चा करते हुए इसके बारे में जानकारी दी है।
