‘मिर्जापुर’ फेम दिव्येंदु शर्मा लेकर आ रहे हैं नई सीरीज
‘मिर्जापुर’ फेम दिव्येंदु शर्मा की लेटेस्ट वेब सीरीज आ रही है। इसका नाम होगा ‘लाइफ हिल गई’। इसमें फेमस यूट्यूबर और एक्ट्रेस कुशा कपिला उनके अपोजिट नजर आएंगी। इसकी रिलीज डेट भी आ गई है।
छह-एपिसोड वाली इस सीरीज का निर्देशन प्रेम मिस्त्री कर रहे हैं। Disney + Hotstar ने इसके स्ट्रीमिंग अधिकार खरीदे हैं। फिल्ममेकर आरुषि निशंक ने एक्स पर इसका ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा-“सालों की अथक मेहनत के बाद, ‘लाइफ हिल गई’ आखिरकार आ गई है, आपकी स्क्रीन पर छाने के लिए! पूरी कास्ट, क्रू, डिज़नी + हॉटस्टार और हिमश्री टीम को बधाई। आपकी लगन ने रंग ला दिया है।”
