Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

थरूर को ‘महाभारत’ सुना ठाकुर ने कांग्रेस को कौरव बता दिया

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष को घेरने के लिए पौराणिक ग्रंथ महाभारत के कुरुक्षेत्र प्रकरण का जिक्र किया। राहुल ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को घेरने के लिए चक्रव्यूह के रूपकों का उपयोग किया। इसके जवाब में अगले दिन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर की पुस्तक का सहारा लेकर राहुल गांधी पर खूब निशाने साधे। ठाकुर ने थरूर की अंग्रेजी में लिखा उपन्यास- द ग्रेट इंडियन नॉवेल में कही गईं कुछ बातों को पढ़कर सुनाया और कहा कि थरूर ने अपने इस उपन्यास में आधुनिक युग के कौरव के रूप में जिसकी तरफ इशारा किया, वो कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पढ़ते नहीं हैं, इस कारण वो नहीं जानते कि उनके ही सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस पार्टी और राहुल के पूर्वजों के बारे में क्या-क्या लिखा है। ठाकुर ने कहा कि राहुल ने संविधान की वह प्रति भी नहीं पढ़ी है, जिसे लेकर वो इन दिनों घूम रहे हैं। उसकी भूमिका में भी कांग्रेस पार्टी और राहुल के पूर्वजों की घोर आलोचना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *