मोदी सरकार का राजस्थान को बड़ा तोहफा, 9 हजार करोड़ से इन परियोजनाओं को मिलेगी गति
केंद्र सरकार ने मंगलवार को पेश किए बजट में राजस्थान को 9959 करोड़ रुपए का रेल बजट आवंटित किया है। जिससे प्रदेश में रेल यात्री सुविधाओं में विस्तार के साथ ही सुरक्षा और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस होगा। इस संबंध में बुधवार शाम को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रस्तुत बजट में भारतीय रेलवे के लिए किए प्रावधानों पर वीडियो कान्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।
रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि राजस्थान बड़ा प्रदेश है। सामरिक दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण राज्य है। वर्ष 2009-14 तक राजस्थान को औसत 682 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष मिलते थे। अब 9959 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। यह अब तक का सर्वाधिक है। राजस्थान में रेल विकास कार्य भी तेजी से हो रहे हैं। वर्तमान में यहां 51 हजार 814 करोड़ रुपए का कार्य हो रहे हैं। 85 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अत्याधुनिक बनाया जा रहा है।