Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
फीचर्डविदेश

डिएगो गार्सिया किसका है? अमेरिकी सेना ने ब्रिटिश अदालत को दिखाई हेकड़ी, सुनवाई तो दूर, एंट्री भी रोकी

लंदन: अमेरिका ने सुरक्षा चिंताओं को हवाला देते हुए ब्रिटेन की अदालत को उसी के क्षेत्र में सुनवाई करने से रोक दिया है। यह क्षेत्र कोई और नहीं, बल्कि हिंद महासागर में बसा डिएगो गार्सिया है। इस द्वीप पर एक गुप्त ब्रिटिश-अमेरिकी सैन्य अड्डा है और वहां तक पहुंच पर बहुत प्रतिबंध है। ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र (बायोट) के सर्वोच्च न्यायालय को इस सप्ताह एक सुनवाई करनी थी। इसमें इस बात पर चर्चा होनी थी कि क्या डिएगो गार्सिया द्वीप पर प्रवासियों के एक समूह को अवैध रूप से हिरासत में रखा गया था। इस सुनवाई में बीबीसी भी शामिल थी। हालांकि, अदालती दस्तावेजों के अनुसार, पिछले सप्ताह अमेरिका ने कहा था कि वह प्रवासियों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों और “प्रेस के सदस्यों” जैसे बीबीसी को द्वीप तक पहुंचने की अपनी सहमति वापस ले रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *