‘इंडिया का राजा रोहित शर्मा’ की गूंज के बीच टीम इंडिया पहुंची मुंबई
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के लिए भव्य सम्मान समारोह का इंतजार अब और बढञ गया है। लोकल स्टार रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम शाम 5:30 बजे यहां पहुंच गई और सम्मान समारोह शुरू होने वाला है। चैंपियन का अद्भुत, अतुलनीय और अविश्वसनीय स्वागत न तो कभी देखा गया था और ना ही हमारे देश के अलावा कहीं और देखा जा सकता है, क्योंकि यहां क्रिकेट महज एक खेल नहीं बल्कि ‘जुनून’ है।