सीएम के पास कौन सी शिकायत लेकर पहुंचा किसान, विभाग में मचा हड़कंप
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसान के खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर रकम निकालने की शिकायत के बाद मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जनदर्शन कार्यक्रम में आम जनता ने अपनी शिकायतों और अपेक्षाओं को मुख्यमंत्री साय के सामने रखा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शुरू हुए जनदर्शन कार्यक्रम में किसान ओम प्रकाश ने सीएम साय से मुलाकात कर बताया कि उसके सहकारी बैंक के खाते से फर्जी तरीके से न सिर्फ राशि निकाली गई है, बल्कि उनके नाम से फर्जी तरीके से ऋण भी लिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने किसान ओम प्रकाश की इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर के जिलाधिकारी को तत्काल मामले की जांच कराने तथा दोषी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के साथ ही किसान को राशि वापस कराने का निर्देश दिया।
