रोजगार सहायक केंद्र और राज्य की योजनाओं के संचालनकर्ता:- विजय बघेल
पाटन,जिला स्तरीय नवनिर्वाचित सांसद विधायक सम्मान समारोह एवम मिलन समारोह का आयोजन छग ग्राम रोजगार सहायक संघ जिला इकाई दुर्ग बेमेतरा द्वारा सतनामी आश्रम दुर्ग में रखा गया इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्यातिथि के आसंदी में विराजमान हुए उनके स्वागत में पूरा सभा हाल को रोजगार सहायकों द्वारा जय हो विजय हो के नारा से गुंजायमान कर दिया से संबोधित करते हुए कहा ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत में केंद्र और राज्य की योजनाओं का संचालन कर सरकार ओर हितग्राहियों के बीच मुख्य धुरी है।रोजगार सहायक केंद्र और राज्य सरकार के जनकल्याण कारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाते है जिससे योजनाएं सफल होती है और लोगो को शासन की योजनाओं का लाभ मिल पाता है।ऐसे प्राथमिक कर्मचारियों को मूलभूत मानव संसाधन सुविधाओं के साथ सम्मान जनक वेतनमान मिलना चाहिए इसके लिए शासन स्तर पर सतत बातचीत चल रहा है।और मुख्यमंत्री जी तक रोजगार सहायकों की जायज मांगों को रखा जाएगा।समय के साथ मांगे भी पूरी की जायेगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अहीवारा विधायक डोमनलाल कोसेवाड़ा ने रोजगार सहायकों को पंचायत का महत्वपूर्ण कर्मचारी बताते हुए अच्छे वेतनमान के साथ नियमित कर्मचारी के रूप में मान्यता देने की सहमति देते हुए रोजगार सहायकों की मांग को जायज बताते हुए शासन प्रशासन स्तर पर सहयोग करने हेतु आश्वस्त किया।
