राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मना रही हैं 66वां जन्‍मदिन

देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन हैं। महामहिम द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा राज्य के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था।

दरअसल देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी का नाम पहले ये नहीं था। उनका नाम बदला गया है। उनका नाम महाकाव्य ‘महाभारत’ के एक चरित्र के नाम पर उनके स्कूल के एक शिक्षक ने रखा था।

एक इंटरव्यू में मुर्मू ने बताया था कि उनका संथाली नाम ‘पुती’ था, इसे स्कूल में एक शिक्षक ने बदलकर द्रौपदी कर दिया था। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई देते हुए राष्ट्रपति की दीर्घ आयु एवं अच्छा स्वास्थ्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *