देशफीचर्ड

नीट में गड़बड़झालाः बिहार पुलिस की जांच कर रही पेपर लीक का इशारा

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में हुई गड़बड़ियों के रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कुछ गड़बड़ियों को तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सुप्रीम कोर्ट में मान भी लिया है पर, पेपर लीक के आरोपों को उसने सिरे से खारिज कर दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तो साफ कह दिया है कि पेपर लीक जैसी कोई बात नहीं हुई है। दूसरी तरफ, बिहार में चल रही पुलिस जांच लगातार पेपर लीक की तरफ इशारा कर रही है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) इस मामले की जांच कर रही है। ईओयू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एनएच खान ने कहा कि ‘पेपर लीक होने के काफी संकेत मिले हैं। हमने नीट आयोजित कराने वाली एनटीए से कई सवाल पूछे थे। उनके जवाब आ गए हैं। इसके बाद कुछ और सवालों के जवाब हमें खोजने पड़ सकते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *