मरने वाले 45 भारतीयों में 3 तीन UP के, शवों को लेकर रवाना हुआ सुपर हरक्युलिस विमान
कुवैत में हुए भीषण अग्निकांड में मरने वाले 45 भारतीयों में 3 यूपी के बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान यूपी के प्रवीण माधव सिंह (वाराणसी), जयराम गुप्ता (गोरखपुर) और अंगद गुप्ता (गोरखपुर) रूप में हुई हैं। इसके अलावा घटना में घायल लोगों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस जानकारी के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य के अधिकारी विदेश मंत्रालय और कुवैत स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं।
