राजधानी दिल्ली के कई इलाके अंधेरे में डूबे, मंत्री आतिशी ने केंद्र के सिर पर फोड़ा ठीकरा
राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। राजधानी के लोग जहां अभी तक पानी की किल्लत का सामना कर रहे थे। वहीं, मंगलवार दोपहर से दिल्ली में बिजली संकट भी गहरा गया है। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने बताया कि यूपी के मंडोला में पीजीसीआईएल के एक सब-स्टेशन में आग लगने के कारण राजधानी के कई इलाके अंधेरे में डूब गए है। बता दें कि इस सब-स्टेशन से दिल्ली को 1500 मेगावॉट बिजली मिलती है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बहुत गंभीर मुद्दा है और बहुत चिंता की बात है कि मौजूदा वक्त में देश का इलेक्ट्रिसिटी इफ्रास्ट्रक्चर फेल हो चुका है।
